फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farangi mahli of lucknow supports madni's remarks on modi

मोदी की तारीफ करने वाले मदनी को मिला समर्थन

Wed, 16 Oct 2013 06:28 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
farangi mahli of lucknow supports madni's remarks on modi

जमात-ए-उलमा हिंद के नेता महमूद मदनी का बिना नाम लिए वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु और ऐशबाग ईदगाह के ईमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी समर्थन किया है।

विज्ञापन


ईद उल अजहा की नमाज के बाद मौलाना ने कहा कि, कोई केवल नरेंद्र मोदी का हौव्वा खड़ा कर के सभी मुसलमानों का वोट नहीं हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि, न केवल मुस्लिम बल्कि कोई भी मतदाता डर कर वोट नहीं देता है। मुसलमान पढ़ लिख कर मजबूत हो रहे हैं।

वे अब केवल अपनी तरक्की और तालीम जैसे मुद्दों पर ही वोट देते हैं। मोदी जैसी किसी बनाए हुए डर के खिलाफ नहीं।

खालिद रशीद फरंगी महली ने बकरीद के मौके पर नमाज के बाद अमर उजाला से बातचीत में कहा कि किसी डर का कोई सवाल नहीं है।

मदनी के नाम पर उन्होंने कहा कि उनके समर्थन की भी कोई बात नहीं है, फिर भी मुसलमान किसी से नहीं डरते हैं। हमारी कौम पढ़ी लिखी और मानसिक रूप से मजबूत है।
विज्ञापन


कांग्रेस का बिना नाम लिए मौलाना ने कहा कि कोई भी पूरे मुसलमान वोट मोदी का नाम लेकर कभी हासिल नहीं कर सकेगा। मुस्लिम इस बार केवल अपनी तरक्की और बेहतरी के नाम पर ही वोट देंगे। इसलिए हौव्वा जैसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed