फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family protests after Batasha seller's suicide, FIR registered against three people

Lucknow News: बताशा विक्रेता की खुदकुशी के बाद परिजनों का प्रदर्शन, तीन पर एफआईआर

Thu, 09 Jul 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Family protests after Batasha seller's suicide, FIR registered against three people
अजय गुप्ता की फाइल फोटो।
लखनऊ। नाका के फतेहगंज में बताशा विक्रेता अजय गुप्ता ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों ने अजय का शव अमीनाबाद चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। वे आरोपियों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। एसीपी कैसरबाग नवरत्न सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। नाका पुलिस ने ऋषभ सोनकर, अमित सोनकर और मंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि अजय ने मंगलवार को ऋषभ की वसूली और सूदखोर अमित व मंजीत से परेशान होकर घर में फंदा लगा लिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अमीनाबाद चौराहे पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी के अनुसार, मृतक की पत्नी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed