Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family protested by keeping body After death of patient in private hospital in Lucknow

UP News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत... परिजन ने शव रखकर किया प्रदर्शन, घंटों चला हंगामा

Mon, 16 Dec 2024 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 12:21 PM IST
सार

लखनऊ में निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजन ने शव रखकर प्रदर्शन किया। हंगामा घंटों चला। फिर पुलिस ने समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन
family protested by keeping body After death of patient in private hospital in Lucknow
निजी अस्पताल में मरीज की मौत... परिजन ने शव रखकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के अंधे की चौकी स्थित बालाजी अस्पताल में सोमवार तड़के इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही से मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


महिपतमऊ निवासी अयोध्या लोधी ने बताया कि भाई बब्लू मजदूरी करता था। बब्लू को शनिवार से बुखार आ रहा था, जिसके बाद बब्लू को कसमंडी रोड स्थित न्यू बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

मरीज की मौत की सूचना पर परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर ही शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद आक्रोशित परिवारीजनों को समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed