फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family of BJP worker Vinay accused six people of murder three in police custody

केंद्रीय मंत्री के घर युवक की मौत: BJP कार्यकर्ता विनय के परिजनों ने छह पर लगाया हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, काकोरी (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, काकोरी (लखनऊ) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि उनका बेटा घटना के वक्त घर पर नहीं था वह दिल्ली में था। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Family of BJP worker Vinay accused six people of murder three in police custody
विनय श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। डीसीपी राहुल राज सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि उनका बेटा घटना के वक्त घर पर नहीं था वह दिल्ली में था। विनय के भाई विकास की तहरीर पर शक के आधार पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल ने पुलिस कमिश्नर को सूचना दी

कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद डीसीपी पश्चिमी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह, एसीपी काकोरी अनूप सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप

मृतक के भाई विकास ने कहा कि विकास किशोर हमेशा हमारे भाई विनय को साथ ले जाते थे, पिस्टल साथ मे रखते थे। कल वह विनय को साथ नहीं ले गए और पिस्टल भी छोड़ गए। ये साजिश है, गहनता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed