{"_id":"6ab831953f867ffd140d9024","slug":"family-members-stated-the-body-was-found-on-the-bed-the-post-mortem-report-mentions-hanging-lucknow-news-c-13-lko1070-1938849-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिजन बोले बेड पर मिला था शव, पोस्टमार्टम में हैंगिंग का उल्लेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिजन बोले बेड पर मिला था शव, पोस्टमार्टम में हैंगिंग का उल्लेख
Sun, 27 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। निगोहां के बकतौरीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई संदीप की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया तथ्य सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि संदीप बेड पर मृत मिले थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का उल्लेख है। पुलिस अब दोनों तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संदीप की पत्नी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात संदीप परिवार के साथ सो रहे थे। आधी रात उनकी आंख खुली तो संदीप बेड पर मृत मिले थे। शुक्रवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने संदीप की पत्नी, पिता और भाइयों से पूछताछ की। परिजनों ने संदीप की मौत अधिक शराब पीने से होने की बात कही।
डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि निगोहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है।