फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family members are not ready to accept it as suicide, raised questions on the suicide note

Lucknow News: आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिजन, सुसाइड नोट पर उठाए सवाल

Fri, 01 Aug 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Family members are not ready to accept it as suicide, raised questions on the suicide note
रोती-बिलखतीं राजकुमार सिंह की मां, पत्नी, बहन व अन्य परिजन।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चकबंदी विभाग में तैनात बाबू राजकुमार सिंह की गोली लगने से मौत के मामले में परिजनों ने जल्द हत्या की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है। परिजन उनकी मौत को किसी भी हाल में आत्महत्या मानने के लिए राजी नहीं हैं। घरवालों ने सुसाइड नोट पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार सिंह का बैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


राजकुमार सिंह के मौसेरे भाई पंकज सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह आत्महत्या नहीं कर सकते थे। आत्महत्या के पीछे कोई वजह भी नहीं थी। उनकी साजिश के तहत हत्या की गई थी और उसको आत्महत्या का रूप दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। बाद में अचानक से सुसाइड नोट सामने आ गया। पुलिस वालों ने परिजनों को सुसाइड नोट भी नहीं दिखाया।
विज्ञापन


घरवालों ने सुसाइड नोट की लिखावट की जांच की मांग की है। पंकज ने बताया कि जिस कमरे में राजकुमार सिंह का शव मिला था, उस कमरे के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों ने राजकुमार सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच की मांग की है। भाई पंकज ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग भी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद रिवॉल्वर का अब तक पता नहीं चल सका

राजकुमार सिंह के दाहिने हाथ में मिली रिवॉल्वर वह कहां से और किससे मांग कर लाए थे, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि देखने में रिवाल्वर इंग्लिश मेड लग रही है। घरवालों का कहना है कि ऐसा लग रहा था कि राजकुमार सिंह के हाथ में रिवाल्वर रखी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजकुमार सिंह के दाहिने कनपटी पर गोली लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed