फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family beats a couple in Police chauki in Lucknow.

प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही लड़की को परिजनों ने पुलिस चौकी में पीटा, एफआईआर दर्ज

Thu, 05 Nov 2020 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Nov 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Family beats a couple in Police chauki in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

लखनऊ के इंदिरानगर के पानी गांव में बुधवार रात लिवइन रिलेशनशिप में रह रही फिरदौस और उसके प्रेमी कौशिक यादव को परिजनों ने जमकर पीट दिया। फिरदौस और कौशिक शिकायत लेकर अरविंदो पार्क चौकी पहुंचे तो परिजन वहां भी आ गए और पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट की। किसी तरह महिला पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। युवती ने अपने ही परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि फिरदौस कानपुर के जाजमऊ की रहने वाली है। करीब दो साल से वह कौशिक के साथ पानी गांव में किराये के मकान में रह रही है। कौशिक मूलरूप से भदोही का है और यहां रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम फिरदौस करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा के बाद खाना खा रही थी तभी उसका भाई रेहान, मां और परिवार की अन्य महिलाएं वहां आ गईं। सबने फिरदौस व कौशिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित प्रेमी युगल शिकायत करने अरविंदो पार्क चौकी पहुंचे। पीछे से रेहान समेत अन्य लोग भी वहां आ गए और हंगामा व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी चौकी पहुंचीं व मामला शांत कराया। फिरदौस का कहना है कि रेहान ने उसे चौकी में थप्पड़ मारा। कौशिक ने बचाने की कोशिश की तो उसकी मां व अन्य महिलाओं ने पिटाई की। पुलिसकर्मियों के सामने ही फिरदौस और कौशिक को जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेहान व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed