{"_id":"615ec0878ebc3e05ce76b7d0","slug":"families-of-men-died-of-corona-will-get-50-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार की मदद जल्द, मुख्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार की मदद जल्द, मुख्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश
Thu, 07 Oct 2021 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Oct 2021 03:10 PM IST
सार
यूपी सरकार ने कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जल्द 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने राज्य आपदा प्रबंधन की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में अधिकारियों को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए कार्यवाही में तेजी लाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ ) की तीन अतिरिक्त कंपनियों के लिए आवश्यकता के दृष्टिगत विशेष उपकरणों व वाहनों की खरीद के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से वांछित धनराशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर प्रदेश के सभी 855 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 17,100 आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह, सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।