फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake website on pm modi name

पीएम मोदी के नाम पर बनाई वेबसाइट, कहीं आप भी तो नहीं आ गए झांसे में

Tue, 31 Jan 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Jan 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
fake website on pm modi name
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

सरकारी योजनाओं से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ठगी का धंधा करने वालों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इस वेबसाइट पर प्रधानमंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन


इस संबंध में सीबीआई ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए यूपी के कासगंज इलाके में इनके ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्व दस्तावेज बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि नरेंद्र मोदी कंप्यूटर साक्षरता मिशन योजना के नाम पर www.nmcsm.in वेबसाइट बनाई गई है। फ्रेंचाइजी के लिए वेबसाइट पर फॉर्म भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत देश भर में कंप्यूटर सेंटर खुलवाने की बात कही गई है। एक फ्रेंचाइजी देने के लिए साठ से सत्तर हजार रुपए भी वसूले जा रहे हैं। हर जिले में तीन से पांच फ्रेंचाइजी खोले जाने हैं।

सीबीआई ने जांच शुरू की तो पता चला कि अलीगढ़ में तीन फ्रेंचाइजी के लिए पैसे लिए गए। देश के कई हिस्सों में इसकी फ्रेंचाइजी बांटी गई। यूपी के कासगंज में अतुल और जगमोहन इस वेबसाइट को ऑपरेट कर रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर कासगंज में इनके ठिकानों पर छापेमारी की जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कोर्स के नाम पर वसूल रहे थे हजारों रुपये

fake website on pm modi name
डेमो - फोटो : demo pic

इन्होंने अलीगढ़ में तीन लोगों में प्रत्येक से 60 हजार रुपया लेकर फ्रेंचाइजी दी। इनका पहला सेंटर जीटी रोड पर सूत मिल चौराहे के पास है, जिसके मालिक जितेंद्र है।

जबकि, दूसरा सेंटर रामघाट रोड पर वीर बहादुर के पास व तीसरा सेंटर सासनीगेट पर ललित कुमार के पास है। जितेंद्र ने सीबीआई को बताया कि उसने 60 हजार रुपया देकर फेंचाइजी ली थी।

शर्त के तहत हर छात्र से एक साल के कंपयूटर कोर्स के लिए छह हजार रुपये फीस ली जानी थी। इस फीस में से साढ़े सात सौ रुपया उसे मुख्यालय को देना था। मुख्यालय नोएडा के सेक्टर 63 में था। देश के कई अन्य हिस्सों में भी क्षेत्रीय कार्यालय भी बताए गए थे। जितेंद्र के मुताबिक अतुल और जगमोहन सौ से अधिक फ्रेेंचाइजी दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed