दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त, गुमनाम पत्र से खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे के नाम पर नौकरी हथियाने वाले तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 14 अन्य शिक्षकों को सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। आठ अन्य शिक्षकों की जांच चल रही है। सभी को दस्तावेज के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति 2010 में हुई थी।
बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2010 में शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इनमें 25 ऐसे शिक्षक चिह्नित किए गए, जिन पर जालसाजी करने का संदेह था। इनकी जांच के बाद सिरसिया में तैनात शिक्षक राजीव उपाध्याय, गिलौला के धनऊपुर में तैनात सोमनाथ व इकौना के लालपुर खदरा में तैनात प्रीती शर्मा फर्जी पाए गए। ये सभी दूसरे के अभिलेख व नाम पर जालसाजी कर नियुक्ति पा गए थे।
वर्ष 2010 में भर्ती की समस्त प्रक्रियाएं डायट से की गई थी। जिन अभ्यर्थियों की मेरिट हाई थी, उनके अभिलेख फ्राड करने वालों ने डायट से निकलवा लिए। दूसरे जनपदों में उसी अभिलेख के सहारे आवेदन कर दिया। जिन अभ्यर्थियों को दूसरे जिले में चयन के बाद ज्वॉइन करने के लिए भेजा, उनके नाम का फर्जी अभिलेख भी तैयार किया।
इसके बाद विभाग व जालसाजों के गठबंधन ने इन लोगों का सत्यापन कराया। जिले में पहली बार वर्ष 2016 में फर्जी शिक्षकों के होने की जानकारी डीएम को एक गुमनाम पत्र से मिली थी। उस पत्र की जांच के बाद परतें खुलना शुरू हो गईं।
सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी
विभाग ने जालसाजी के बाद अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। इनमें अजय प्रताप पांडे सहायक अध्यापक तैनाती स्थल प्राथमिक विद्यालय सुविखा, अपराजिता जौहरी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय फतुहापुर प्रथम, पूनम वर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर, गरिमा त्रिपाठी प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय दत्त नगर, अखिलेश कुमार प्रधान अध्यापक खजुहा झुनझुनिया, संदीप श्रीवास्तव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बड़ा महरौली, जितेंद्र पांडे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय उदईपुर, कन्हैया सिंह प्रधान अध्यापक पकड़िया, अजीत सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, मनोज कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अचरौरा शाहपुर, लल्लन प्रसाद सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हसनपुर, राजकुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालयमुरावनपुरवा, संजय कुमार श्रीवास्तव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अहिरन देवरा शामिल हैं।
इनकी हो रही जांच
अजीत कुमार शुक्ला प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर मसढ़ी, विनोद कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ददौरा, विजय प्रकाश सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गोठवा प्रथम, उमेश चंद्र मिश्रा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय असनहरिया।