{"_id":"5b98c64e867a5501332a5989","slug":"fake-site-is-defaming-women-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर युवती की फोटो डाल बताया कॉल गर्ल, अश्लील पिक्चर के साथ डाला ये कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर युवती की फोटो डाल बताया कॉल गर्ल, अश्लील पिक्चर के साथ डाला ये कमेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ठग अब कॉलेज स्टूडेंट के साथ युवतियों को भी निशाना बना रहे हैं। वे नौकरी का ऑफर देने वाली वेबसाइट पर युवतियों के फोटो और प्रोफाइल के साथ उनका मोबाइल नंबर डालकर उन्हे कॉल गर्ल घोषित कर रहे हैं।
अश्लील मेसेज व कॉल से परेशान कुछ करीब छह युवतियों ने साइबर क्राइम सेल से की है। इसकी जांच शुरू हो गई है। जालसाज लोकेंटो डॉट कॉम नाम से साइट बनाकर उसपर नौकरी और घर बैठे आसानी से रकम कमाने का ऑफर दे रहे हैं।
इसी साइट पर युवतियों को बदनाम करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का भी तरीका निकाल लिया है। पीड़ित युवतियों में ज्यादातर स्नातक या उससे ऊपर के क्लास की छात्राएं हैं। उनकी अश्लील फोटो के साथ कमेंट डाला गया कि ‘मीट मी एनी टाइम आई एम कॉल गर्ल। कॉल मी माई दिस मोबाइल नंबर।’
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने युवतियों की बेवसाइट पर आईडी तैयार करने के लिए फर्जी तरीके से उनका पहचान पत्र भी तैयार किया है। फोटोशॉप से युवतियों की फोटो एडिट की जा रही है। इसके बाद उसे अश्लील बनाकर वेबसाइट पर परोसी जा रही है।

एक दिन में लाखों की ठगी
लोकेंटो डॉट कॉम के जरिये जालसाजों की कमाई लाखों रुपये में हो रही है। पुलिस के मुताबिक, साइबर जालसाजों ने इस साइट के जरिये रोज पांच से आठ लाख रुपये की ठगी कर रहे हैं। ज्यादातर खाते पश्चिम बंगाल के जिलों के हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह भी वहीं से संचालित हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक इन जालसाजों ने ऑनलाइन ठगी के पहले इस तरह के गिरोह को सामान्य रूप से संचालित किया। वह विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराते। उनमें आठ से 10 मोबाइल नंबर पोस्ट करते थे।
नंबरों पर कॉल करने वाले से 1000 रुपये से 2500 रुपये तक पंजीकरण का जमा कराते। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल कर मीटिंग कराने के नाम पर पांच से 10 हजार रुपये तक ठगते थे। धीरे-धीरे ठगी का तरीका ऑनलाइन हो गया।
छात्राओं की शिकायत है कि साइट पर उनकी अश्लील फोटो के साथ ही हर मीटिंग की रकम भी पोस्ट की गई है। युवतियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वेबसाइट को खोलकर देखा। इसकी स्क्रीन शॉट्स लेकर साइबर क्राइम सेल पहुंची। जहां प्रभारी अधिकारी निरीक्षक विजयवीर सिंह सिरोही ने शिकायती पत्र लेने के बाद साइट की पूरी डिटेल निकालने के लिए सहयोगियों को लगा दिया। प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच की जांच की जा रही है।