फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake policemen looted jewellery from lady in lucknow

लखनऊः नगर निगम महिला कर्मचारी के गहने ले उड़े नकली पुलिस वाले

Sat, 25 May 2019 04:48 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 25 May 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
fake policemen looted  jewellery from lady in lucknow
कांति देवी - फोटो : amar ujala

महिलाओं व बुजुर्गों को निशाना बना रहे नकली पुलिस वालों ने शुक्रवार सुबह लखनऊ के हसनगंज इलाके में वारदात अंजाम दी। टैक्सी का इंतजार कर रही नगर निगम की सफाई कर्मी कांती देवी को एक महिला की हत्या की जानकारी दी। गहने उतार कर कागज में लपेट कर रखने का आदेश दिया। थाने ले चलने की धमकी पर महिला ने सोने के गहने उतारे और नकली पुलिसकर्मी उसे पुड़िया में कंकड़ थमाकर चंपत हो गए।

विज्ञापन


पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय बदमाशों की तलाश का आश्वासन देकर टरका दिया। सोशल मीडिया से भनक लगने पर उच्चाधिकारियों की हिदायत पर शाम को कार्रवाई शुरू हुई। टप्पेबाजी की ताबड़तोड़ वारदातों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मास्टर प्लान तैयार करके थानेदारों को कसा है। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी कांती देवी नगर निगम में सफाई कर्मी हैं।
विज्ञापन


वह शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर गई थीं। काम के दौरान तबीयत बिगड़ने पर कांती देवी घर लौटने के लिए डालीगंज क्रॉसिंग पर टैक्सी का इंतजार कर रही थीं। इस बीच खाकी पैंट पहने एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कांती को आगे एक महिला की हत्या की जानकारी दी और गहने उतार कर रखने को कहा। कांती ने घर जाकर गहने उतारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक अन्य व्यक्ति आ धमका। उसने चेकिंग में गहने न उतारने पर थाने ले चलने की धमकी दी। घबराई कांती ने चेन व टॉप्स उतारकर कागज पर रखे। अंगूठी न उतरते देख खुद को पुलिसकर्मी बता रहे युवक ने चिकनाई लगाकर दोनों अंगूठी उतारी। कांती देवी को पुड़िया थमाते हुए घर जाने की हिदायत दी। कांती ने टैंपो पर सवार होने के बाद पुड़िया खोली। उसमें कंकड़-पत्थर थे।

चाकूबाजी का खौफ दिखाकर उतरवाए जेवर

वहीं कृष्णानगर में कानपुर रोड स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के पीछे रहने वाले देवेंद्र स्वरूप अग्रवाल की पत्नी शोभा अग्रवाल से टप्पेबाजों ने जेवर उतरवा लिए। पुलिस ने बताया कि वह योग करने जा रही थीं तभी चिल्डेन हॉस्पिटल के पास एक लंबे कद के बदमाश ने रोक लिया। उसने कहा कि कल यहां चाकू चले थे। इसलिए जेवर पहनकर न जाएं।

उसकी बात सुनकर शोभा घबरा गईं। बदमाश ने जेवर उतारकर पर्स में सुरक्षित रखने को कहा तो शोभा ने कान की दो सोने की बाली व सोने की दो चूड़ियां उतार लीं। जेवरों को उन्होंने रुमाल में लपेटकर रख लिया और योग केंद्र पहुंची। वहां रुमाल खोलने पर भीतर चार नकली चूड़ियां रखी देख उनके होश उड़ गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed