{"_id":"634a83df6536d93c8d5360e2","slug":"fake-paper-of-upsssc-exam-leaked-upsssc-chief-clearfies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: पीईटी परीक्षा का फर्जी पेपर लीक, आयोग ने दी सफाई, किसी शरारती तत्व की हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC: पीईटी परीक्षा का फर्जी पेपर लीक, आयोग ने दी सफाई, किसी शरारती तत्व की हरकत
Sat, 15 Oct 2022 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:26 PM IST
सार
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा का फेक पेपर किसी शरारती तत्व ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आयोग ने इस पर सफाई दी है। एसटीएफ ने भी इसे फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर जिसे फर्जी करार दिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज व कल रविवार को होने वाली परीक्षा में 37 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को पहली पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया। प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
जल्द ही एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने सोशल मीडिया में वायरल पीईटी के प्रश्नपत्र को फर्जी करार दिया।
वहीं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने कहा कि प्रश्न पत्र को लेकर किया गया ट्वीट गलत और शरारती है। उन्होंने कहा कि इस नम्बर की सीरीज का प्रश्न पत्र प्रकाशित नहीं किया गया है। जो सीरीज बताई जा रही हैं वह पीईटी 2021 में प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन