फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake interview letters issued for clerical recruitment in PWD, FIR registered

Lucknow News: पीडब्ल्यूडी में लिपिक भर्ती के नाम पर फर्जी साक्षात्कार पत्र जारी, एफआईआर

Fri, 10 Jul 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Fake interview letters issued for clerical recruitment in PWD, FIR registered
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में लिपिक पद पर भर्ती के नाम पर फर्जी साक्षात्कार पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। विभाग के विशेष सचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विशेष सचिव के अनुसार, आरोपी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पीडब्ल्यूडी अनुभाग-1 में लिपिक पद पर नियुक्ति का दावा करते हुए विशेष सचिव के नाम से एक मई और 16 मई के फर्जी साक्षात्कार पत्र जारी किए। विभाग ने जांच में दोनों पत्रों को पूरी तरह फर्जी पाया। विशेष सचिव ने बताया कि लिपिक पद पर साक्षात्कार के जरिये चयन का कोई प्रावधान नहीं है और विभाग ने इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed