फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake inspector and cops arrested in lucknow

वकालत की पढ़ाई के साथ ही क्राइम ब्रांच का दरोगा सिपाही बन कर रहा था वसूली, गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jul 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
fake inspector and cops arrested in lucknow
नाका पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amarujala
लखनऊ में चारबाग बस अड्डा के पास चेकिंग के बहाने यात्रियों की तलाशी के साथ वसूली कर रहे क्राइम ब्रांच के नकली दरोगा और दो सिपाहियों को नाका पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। तीनों ने एसटीएफ की टीम बताकर पुलिसकर्मियों को भी अर्दब में लेने की कोशिश की। इसके बाद एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर रिहाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


गहन पूछताछ में ठगी की वारदात कुबूलीं। इनका शिकार बनीं दो महिलाओं ने थाने पहुंचकर बदमाशों की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बस अड्डे के पास क्राइम ब्रांच के दरोगा व सिपाही बनकर यात्रियों की तलाशी लेकर वसूली कर रहे बदमाशों को पकड़ा।
विज्ञापन


इनकी पहचान मानकनगर के नंदननगर नथखेड़ा निवासी चेतन शर्मा, कृष्णानगर के न्यू सरदारी खेड़ा निवासी सुमित कुमार सोनकर और रामनगर आलमबाग के सरफराज के रूप में हुई। पुलिस के घेराबंदी करने पर तीनों ने खुद को एसटीएफ की टीम बताया, लेकिन परिचयपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए जाने पर चेतन शर्मा ने एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर भी रिहाई का प्रयास किया। पानदरीबा चौकी प्रभारी वैभव कुमार सिंह, आरक्षी नवीन सिंह गौर, सुनील नायक, अजीजुल हसन, अभिषेक यादव और मोहित सोनी की टीम से नत्था तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करा रहे थे।
 

पुलिसकर्मी बनकर ठगी के अनेक मामले 

fake inspector and cops arrested in lucknow
नाका पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amarujala
इस बीच जालौन के पिपरी अठगइया सिरसा कलार निवासी तेजस्वी पाठक नामक व्यक्ति ने कुछ दूर स्थित बस अड्डे के सामने क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा तलाशी के नाम पर आठ सौ रुपये छीन लेेने की शिकायत की।कहा, किराये तक के पैसे नहीं बचे हैं। इस पर चौकी प्रभारी उसे साथ लेकर चारबाग बस अड्डा पहुंचे। यात्रियों की तलाशी लेने वाली टीम की अगुवाई कर रहे चेतन शर्मा ने एसटीएफ का नाम लेकर उन्हें वापस जाने को कहा।

गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर चौकी प्रभारी ने टीम की मदद से तीनों को पकड़ लिया। इनसे तीन बाइक, छह मोबाइल और तेजस्वी पाठक से छीने आठ सौ रुपये बरामद हुए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि  ठगी के आरोप में गिरफ्तार चेतन शर्मा ने केकेसी से एलएलबी की पढ़ाई की और अब एलएलएम की तैयारी कर रहा था।

सुमित सोनकर की परचून की दुकान है और सरफराज हजरतगंज में आभूषण के शोरूम पर नौकरी करता था। तीनों की गिरफ्तारी की सभी थानों को सूचना दी गई। चेकिंग के नाम पर ठगी का शिकार बनीं दो महिलाओं ने नाका कोतवाली पहुंचकर बदमाशों की पहचान की। बताया कि बदमाशों ने एक महिला से लूट का झांसा देकर उनके गहने उड़ा लिए थे। 

प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि  शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बुजुर्गों को चेकिंग या लूट का खौफ दिखाकर गहने व नकदी उड़ाने की अनेक वारदात हुई हैं। हत्थे चढ़े बदमाशों के फोटो सभी थानों को भेजे गए हैं। ठगी का शिकार बने लोगों की ओर से बदमाशों की पहचान करने पर संबंधित मुकदमों में कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed