एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर मरीज के साथ की अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना में महिला मरीजों को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर अश्लील हरकतें करने वाले झोलाछाप सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री को सोमवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झोलाछाप सालेहनगर में अतुल पॉली क्लीनिक चला रहा था।
रविवार शाम रजनीखंड निवासी कबाड़ कारोबारी की पत्नी पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक गई जहां झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाकर बेसुध कर दिया और अश्लील हरकतें की। सोमवार सुबह वह पति के साथ आशियाना थाना पहुंची और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
आशियाना एसओ संजय पांडेय ने बताया कि कबाड़ी मूलरूप से अंबेडकरनगर का है और यहां किराये के मकान में रह रहा है। उसकी 35 वर्षीय पत्नी को रविवार शाम करीब सात बजे पेट में दर्द शुरू हो गया।
उस वक्त वह घर पर अकेली थी। सवारी लेकर वह सुरेंद्र के क्लीनिक पहुंची। यहां सुरेंद्र के अलावा आशियाना निवासी कंपाउंडर जीतू था था। सुरेंद्र ने जीतू को बाहर भेज दिया और जांच की बात कहकर पीड़िता को बेड पर लेटा दिया।
आधा घंटे बाद होश में आई महिला फिर...
इसके बाद झोलाछाप ने पीड़िता को इंजेक्शन लगाया जिससे उसका शरीर सुन्न हो गया। बकौल पीड़िता, इस दौरान डॉक्टर उससे अश्लील हरकतें करता रहा।
करीब आधा घंटा बाद इंजेक्शन का असर खत्म हुआ तो पीड़िता होश में आ गई। उसने अश्लील हरकतों का विरोध किया और किसी तरह क्लीनिक से निकल भागी।
घर पर पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रात को वह पति के साथ क्लीनिक पहुंची लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। एसओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
झोलाछाप सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री खुद को ओरल डेंटल सर्जन कहता था और अपना ऑफिस केजीएमयू के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में बताता था। उसने पाली क्लीनिक में लगे बोर्ड पर आगरा यूनिवर्सिटी से बीएमएस (ऐसी कोई डिग्री नहीं होती) डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीडीएस लिखा रखा था।