फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake diesel factory caught in barabanki 6000 liters kerosene found

बाराबंकी में पकड़ी गई नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री, 6000 लीटर केरोसिन भी बरामद

Wed, 13 Mar 2019 12:53 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 13 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
fake diesel factory caught in barabanki 6000 liters kerosene found
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर एक बिस्कुट फैक्ट्री में केरोसिन से नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से 30 ड्रम और 6 करपो में करीब 6 हजार लीटर से अधिक केरोसिन व केमिकल बरामद हुआ। पूर्ति निरीक्षक ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मसौली थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि पशु बाजार से ग्राम बड़ागांव जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर स्थित संजू गुप्ता की बिस्कुट फैक्ट्री (बेकरी) पर  डीसीएम से ड्रमों को उतारा जा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक अतुल सिंह, चौकी प्रभारी सआदतगंज ने हमराहियों के साथ बेकरी को घेर लिया। पुलिस को देख वहां पर हड़कंप मच गया और बेकरी पर मौजूद कर्मचारी भाग निकले। 
विज्ञापन


इस दौरान बेकरी की आड़ में मिट्टी के तेल से नकली डीजल बनाने के लिए आया तीस ड्रम एवं 50-50 लीटर के 6 करपो में करीब 6 हजार लीटर से अधिक केरोसिन बरामद हुआ, जिसमें एक ड्रम एवं चार करपो में मिश्रित केरोसिन था। इसके अलावा कटे हुए गैलन व केरोसिन से डीजल बनाने के लिए 10 लीटर के गैलेन में एक रासायनिक तरल पदार्थ तथा दो बोरियों में भूरा पाउडर, पाइप, कीप भी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही केरोसिन लाने में प्रयुक्त की गयी डीसीएम को भी पुलिस ने बरामद कर थाने लाकर सीज किया है। यहां से 7 घरेलू गैस सिलेंडर भी टीम ने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed