फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake birth certificates are being made

Lucknow News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का चल रहा खेल

Mon, 23 Sep 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificates are being made
गिलौला (श्रावस्ती)। क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल चल रहा है। इसका खुलासा रविवार को गिलौला बीआरसी में हुआ, जहां आधार बनवाने पहुंचे युवक का जन्म प्रमाण पत्र स्कैन करने पर फर्जी निकला। इसके बाद युवक को वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन



कस्बे के जनसेवा केंद्र व कंप्यूटर की दुकानों पर जन्म प्रमाणपत्र बनाने का धंधा चल रहा है। संचालक लोगों से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 200 से 500 रुपये वसूल रहे हैं। इसके बाद आवेदकों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खुलासा रविवार तब हुआ। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दामूपुरवा निवासी मोहित पुत्र राम अचल अपना जन्म प्रमाण पत्र लेकर गिलौला के बीआरसी केंद्र पर आधार बनवाने पहुंचे। जन्म प्रमाण पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करने पर वह फर्जी निकला। इसके बाद केंद्र संचालक ने मोहित को उसका जन्म प्रमाण पत्र फर्जी होने की बात कह लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक संसाधन केंद्र में आधार बनाने के काम में लगे नितिन पांडेय का कहना है कि क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का धंधा जोरों पर है। इससे पूर्व भी उसके पास कई फर्जी प्रमाण पत्र आ चुके हैं। मोहित ने बताया की उसने अपना जन्म प्रमाण पत्र नासिरगंज के इनायत नगर चौराहे पर एक कंप्यूटर की दुकान से बनवाया था। इसके बदले दुकानदार ने उससे 200 रुपये लिए थे।


शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी
इस बारे में ई डिस्टि्रक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र जन सेवा केंद्र व कंप्यूटर की दुकान पर नहीं बनता। यह सिर्फ नगर निकाय, सीएचसी व पीएचसी व जिला अस्पताल सहित ग्राम पंचायत सचिव ही बनाते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कहीं बनता है तो वह फर्जी है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed