{"_id":"66fd71f8fecb39d5d103138a","slug":"fake-birth-certificate-being-made-at-cyber-cafe-in-gilula-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107060-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गिलौला में साइबर कैफे पर बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गिलौला में साइबर कैफे पर बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
Wed, 02 Oct 2024 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कई बार हो चुका खुलासा, जांच हुई न कार्रवाई, बढ़ रहा गोरखधंधा
फोटो - 07,08,09
संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र में साइबर कैफों पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का खेल जारी है। इस काम में लगे लोग पैसा लेकर फर्जी प्रमाणपत्र बना रहे हैं। इसका खुलासा होने के बावजूद न तो प्रकरण की जांच हो रही है और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई। ऐसे में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।
ब्लाॅक संसाधन केंद्र गिलौला में आधार संशोधन का कार्य कराया जा रहा है। यहां आधार में व्याप्त कमियों को दुरुस्त कराने व नया आधार बनवाने आने वाले कई लोगों का जन्म प्रमाणपत्र फर्जी मिल चुका है। शायद ही कोई दिन ऐसा रहा हो जब दो चार लोगों का जन्म प्रमाणपत्र स्कैन करने पर फर्जी न मिलता हो। इसकी शिकायत बीआरसी में हुई। जहां क्षेत्र के रानीपुर काजी के मजरा रेड़गवा निवासी राम नरायन अपने पुत्र नीरज व रामपुर पैडा निवासी मिथिलेस कुमारी अपनी पुत्री नंदिनी तथा गुटुहुरु निवासी लवकुश अपना आधार बनवाने आए थे।
जहां आधार केंद्र संचालक ने जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। पीड़ितों ने बताया की यह जन्म प्रमाणपत्र उन्होंने गिलौला कस्बे में एक साइबर कैफे पर बनवाया था। इन सभी को तहसील व ब्लाॅक से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का सुझाव देकर वापस कर दिया गया है। इस बारे में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का कहना है कि जन्म, निवास व आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। यह तीनों पूरी प्रक्रिया के बाद बन कर उन्हें मिल जाएंगे।