फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake astrologers looted jewellery in uttar pradesh

साधु बनकर की भविष्यवाणी और ले उड़े लाखों के जेवर

Sun, 06 Sep 2015 08:33 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
fake astrologers looted jewellery in uttar pradesh

यूपी के इलाहाबाद के कोतवाली इलाके में साधु वेश धारण कर दो टप्पेबाजों ने एक कारोबारी के आठवीं पढ़ने वाले बेटे को ज्योतिषी बनकर चूना लगा दिया। टप्पेबाजों ने किशोर को घर में परेशानी आने की भविष्यवाणी कर विश्वास में लिया। फिर परेशानी के निराकरण के लिए किशोर से मां के जेवर मंगवा लिए।

विज्ञापन


जब वह जेवर लेकर पहुंचा तो उसे नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश करने के बाद टप्पेबाज करीब पांच लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। होश में आने पर किशोर ने मानसरोवर सिनेमा हाल के सामने वाले एक दुकानदार को अपने साथ हुए घटनाक्रम सुनाया और पिता को फोनकर वहीं बुलाया।
विज्ञापन


वहां पहुंचे घरवालों ने बेटे के साथ हुई घटना जानकर सन्न रह गए। करोबारी बेटे को लेकर कोतवाली गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उन्हें जांच के बहाने टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुट्ठीगंज के ऊंचामंडी के लालजी वर्मा कारोबारी हैं। उनका इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार है। लालजी का बेटा प्रियांशु वर्मा आठवीं का छात्र है। वह शुक्रवार शाम को घर से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था।

साधु ने की ऐसी भविष्यवाणी की डर गया लड़का

fake astrologers looted jewellery in uttar pradesh

रास्ते में उसे दो टप्पेबाजे साधु के वेश में मिले। दोनों ने प्रियांशु को उसके घर-परिवार के बारे में भविष्यवाणी कर विश्वास में ले लिया। शातिरों ने बताया कि तुम्हारे परिवार पर बड़ी परेशानी आने वाली है। इसके निवारण के लिए प्रियांशु से घर से मां के जेवर लेकर मानसरोवर सिनेमा हाल के पास बुलाया। तब तक रात हो चुकी थी।

फिर भी प्रियांशु घर वालों को परेशानी से बचाने के लिए किसी को कुछ बताए बगैर मां के लगभग पांच लाख के जेवर लेकर चुपचाप निकल आया। मानसरोवर के पास शातिरों ने परेशानी निवारण के नाम पर प्रियांशु को नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश कर पांच लाख के गहने लेकर फरार हो गए।

मानसरोवर चौराहे के पास व्यापार करने वाले कन्हई लाल गुप्ता ने रात के समय दुकान के सामने किशोर को बेहोश देखा तो उसे उठाकर किनारे लाए और पानी के छींटे मारकर होश में लाए। होश में आने पर प्रियांशु रोने लगा। वह पिता को बुलाने की जिद पर अड़ गया।

कन्हई की सूचना पर थोड़ी ही देर में प्रियांशु के घर वाले वहां पहुंचे गए। पूरी कहानी सुनने के बाद घरवाले प्रियांशु को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कारोबारी से तहरीर तक नहीं ली।

वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली कुशल पाल यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद घटना सही पाई जाएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed