फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake agnihotri hospital sealed in lucknow

आयुर्वेद डॉक्टर कर रहा था ऑपरेशन, हॉस्पिटल सील!

Fri, 25 Oct 2013 02:51 PM IST
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
fake agnihotri hospital sealed in lucknow

राजधानी में काफी दिनों से चल रहे एक फर्जी हॉस्पिटल पर शुक्रवार को ताला लग गया।

विज्ञापन


यहां एक बीएएमएस (आयुर्वेद) डॉक्टर बाकायदा हॉस्पिटल चला रहा था। हॉस्पिटल भी ऐसा-वैसा नहीं, ऑपरेशन थिएटर से लैस।

यहां खासी तादाद में ऑपरेशन किए जा रहे थे। करीब दस दिन पहले हुए निरीक्षण में पाया गया कि तेलीबाग का यह अग्निहोत्री हॉस्पिटल नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। यहां किसी मरीज को यह ही नहीं पता कि कौन सा डॉक्टर किसका इलाज कर रहा है।

उस वक्त सीएमओ की टीम ने चेतावनी देकर हॉस्पिटल बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन मालिक डॉ. मनीष त्रिपाठी पर कोई असर नहीं पड़ा। वह बदस्तूर हॉस्पिटल चलाता रहा।
विज्ञापन


पढ़ें- नियम-कानून ताक पर रख चल रहे दो अस्पताल सील
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डीके चौधरी की टीम ने अग्निहोत्री हॉस्पिटल पर छापा मारकर और इसे सील कर दिया। हालांकि, अभी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

टीम का कहना है कि पूरी जांच करने के बाद ही पुलिस के पास तहरीर दी जाएगी, उसके बाद ही न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी।

पढ़ें- नाम 'केयर हॉस्पिटल', वॉर्ड ब्वॉय बना डॉक्टर

छापे के वक्त हॉस्पिटल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा था। जांच टीम के मुताबिक, यहां एनआरएचएम की दवाओं का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां एक यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड भी पाया गया।

साथ ही, हॉस्पिटल में नारकोटिक्स के कई ड्रग भी पाए गए हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed