{"_id":"679f1459699d25f02008b1e3","slug":"faizabad-mp-awadhesh-prasad-warns-for-resignation-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: प्रेसवार्ता में फूट-फूटकर रोये सांसद, दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने पर इस्तीफे की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: प्रेसवार्ता में फूट-फूटकर रोये सांसद, दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने पर इस्तीफे की दी चेतावनी
Sun, 02 Feb 2025 04:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Feb 2025 04:19 PM IST
सार
फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद क्षेत्र के एक गांव में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कार्रवाई न होने पर फूट फूटकर रोने लगे और कहा कि अगर कार्रवाई न की गई तो वे इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस वार्ता की इस दौरान घटना की निंदा करते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि यह घटना निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स है। सरकार सिर्फ ढिंढोरा पीट रही है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। लोकसभा की कार्यवाही होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
दोषियों पर कार्रवाई ना हुई तो वह स्वयं लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। किसी कीमत पर आरोपियों को सजा दिलाई बगैर वह नहीं मानेंगे।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस व प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि अवधेश प्रसाद पहले भी प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाकर योगी सरकार को घेरते रहे हैं। रविवार को उन्होंने दुष्कर्म के मामले को उठाया और मीडिया के सामने रोने लगे। उन्होंने कहा इस्तीफे की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बता दें कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने दुष्कर्म कांड पर कार्रवाई की मांग की और दोषियों को फांसी देने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी ने मिल्कीपुर में जनसभा को किया संबोधित
वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि सपा हमेशा ही अपराधियों को संरक्षण देती है। उन्होंने कहा कि यह सपा की सरकार ही थी जहां गुंडे खुलेआम वसूली करते थे और बेटियां सुरक्षित नहीं रहती थीं। मिल्कीपुर में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी। सीएम योगी भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही सपा को घेरते रहे हैं।