{"_id":"6994db91f4819ec0b00553a8","slug":"faith-and-nature-combine-in-photographs-lucknow-news-c-13-knp1002-1610552-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छायाचित्रों में आस्था और प्रकृति का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छायाचित्रों में आस्था और प्रकृति का संगम
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में पुनीत कात्यायन के 38 छायाचित्रों की प्रदर्शनी सजी है। इसमें आस्था, कला और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिला। छायाचित्र केवल तीन से तीन इंच के फ्रेम में क्लिक किए गए है। प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है।
प्रदर्शनी का मंगलवार को अवलोकन करने पहुंचे लखनऊ दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र और वरिष्ठ कलाकार मो. शकील ने भगवान गणेश के विभिन्न रूपों के दर्शन किए। कला समीक्षक भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने कहा कि पुनीत ने प्रकृति के भीतर 38 रूपों में भगवान गणेश के दर्शन कराए। पुनीत राजधानी के स्वतंत्र छायाकार, कलात्मक फोटोग्राफर और विजुअल स्टोरीटेलर हैं।
लविवि के कॉलेज ऑफ आर्ट्स से शिक्षा लेने के बाद वह आर्ट डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं और अभी एमिटी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अवसर पर पुनीता अवस्थी, शुची दिनेश, अमित तांगड़ी, अविनाश लिटिल, उमेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग डीडवानिया उपस्थित रहे।