फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fair of buses from tonight.

आज से बस का सफर महंगा, हर 100 किमी के सफर पर देने होंगे 9 रुपये ज्यादा

Wed, 04 Oct 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Oct 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
fair of buses from tonight.

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों का सफर बुधवार आधी रात से महंगा हो गया है। प्रति किमी 9 पैसे की दर से किराया बढ़ाया गया है। यानी साधारण बस से 100 किमी तक के सफर के लिए 9 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

विज्ञापन


लखनऊ से कानपुर तक वॉल्वो एवं स्कैनिया से जाने पर 25 रुपये ज्यादा किराया चुकाना होगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) बुधवार को परिवहन निगम निदेशक  मंडल के फैसले पर मुहर लगाएगा।
विज्ञापन


निदेशक मंडल ने सात सितंबर की बैठक में रोडवेज कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए किराया बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। निगम मुख्यालय में मंगलवार को जिस तरह की तैयारी चल रही थी, उससे उम्म्मीद है कि प्राधिकरण किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति किमी ऐसे बढ़ेगा किराया
बस--वर्तमान--संभावित
साधारण--86 पैसे--95 पैसे
वॉल्वो--2.32 रुपये--2.57 रुपये
स्कैनिया--2.32 रुपये-- 2.57 रुपये
जनरथ  3/2--1.10 रुपये--1.12 रुपये
जनरथ 2/2--1.40 रुपये--1.53 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed