{"_id":"5912ce9f4f1c1b231f851ffa","slug":"facebook-lover-blackmailed-girl-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, निशक्त निकला प्रेमी तो किया शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, निशक्त निकला प्रेमी तो किया शादी से इंकार
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 May 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में युवती को पहले फेसबुक के जरिये प्यार हुआ। फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती प्रेमी से मिलने उसके घर वाराणसी पहुंच गई। वहां प्रेमी को निशक्त देख लड़की ने उसे जीवनसाथी बनाने से इन्कार कर दिया।
परिवारीजनों ने लड़की की शादी तय कर दी तो प्रेमी को यह नागवार गुजरा। वह फर्जी दस्तावेज व शादी की फोटो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। बात यही खत्म नहीं हुई। प्रेमिका से मिलने के लिए रायबरेली पहुंच गया।
मामला सदर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। रायबरेली शहर की रहने वाली एक लड़की और वाराणसी के रहने वाले एक युवक के बीच आठ साल पहले फेसबुक के जरिये प्यार हो गया।
विज्ञापन
प्यार परवान चढ़ता रहा और लड़की युवक से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। पर युवक के निशक्त होने पर लड़की ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। युवक लड़की से ही शादी करने की बात कहता रहा।
इधर, परिवारीजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात युवक को पता चली तो उसने शादी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

निशक्त आरोपी चलने में लाचार
निशक्त को कोतवाली ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को निशक्त युवक परिवारीजनों के साथ रायबरेली पहुंच गए। मामला सदर कोतवाली पहुंचा। लड़की का आरोप है कि युवक व उसके परिवारीजन उसे शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं।
सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक दिनेश कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, धरमचंद्र की पत्नी, गोपाल वर्मा निवासी बी-387 मां वैष्णो जीएच शिवाला खाल भेेलूपुर वाराणसी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। निशक्त व उसके परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जिस समय लड़की और निशक्त युवक के बीच फेसबुक के जरिये प्यार हुआ, उस समय लड़की पढ़ाई कर रही थी। मौजूदा समय में लड़की गुड़गांव स्थित एक होटल में नौकरी कर रही है। परिवारीजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। अब निशक्त शादी में रोड़े अटका रहा है।
निशक्त आरोपी चलने में लाचार है, लेकिन प्यार का जुनून उस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। सदर कोतवाली में एक स्थान से दूसरे स्थान पर बैठाने तक के लिए पुलिस कर्मियों को उसे उठाकर ले जाना पड़ रहा था। बावजूद वह लड़की के साथ शादी करने की बात कह रहा है।