फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Facebook and the mobile will search the new Voters

फेसबुक और मोबाइल से खोजे जाएंगे नए वोटर्स

Thu, 26 Sep 2013 01:55 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
Facebook and the mobile will search the new Voters

एक अक्तूबर से प्रस्तावित मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


इसके तहत मोबाइल कंपनियों को साथ मिलाकर एक जनवरी 2014 तक 18 वर्ष की आयु पार करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। बाद में इन्हें मोबाइल एसएमएस के जरिए अपना नाम पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही फेसबुक व सोशल नेटवर्किंग के जरिए भी नए मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस बाबत बीएसएनएल सहित अन्य प्रमुख निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को पत्र भेजकर वोटर बनने की दहलीज पर खड़े यूथ के बारे में जानकारी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि हर मोबाइल कंपनी द्वारा सिम कार्ड जारी करते समय भरवाए जाने सत्यापन फार्म द्वारा एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।


इसके बाद मोबाइल कंपनियों से ही इनको नया वोटर बनने के लिए फार्म-18 भरने व अपना नाम लोकसभा चुनाव की नई मतदाता सूची में दर्ज कराने की जानकारी का एसएमएस भेजा जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि साथ ही फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स का सहारा भी लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed