फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eyes welled up on the occasion of Vanagaman

Lucknow News: वनगमन प्रसंग पर छलक उठीं आंखें

Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
सार

लखनऊ के तालकटोरा रोड स्थित वेजीटेबल मैदान में रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी द्वारा रामलीला मंचन में भावुक दृश्य देखने को मिले। भरत के चरित्र ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। मंचन ने भाईचारे और आदर्श प्रेम की मिसाल पेश की।

विज्ञापन
Eyes welled up on the occasion of Vanagaman
रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। -संवाद

विस्तार

लखनऊ। रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार की रात तालकटोरा रोड स्थित वेजीटेबल मैदान में दर्शक भावुक हो उठे। जब भरत सिर पर भगवान राम की चरण पादुका लेकर पहुंचे और भाई से मिले तो पूरा मैदान अश्रुपूरित हो गया।
विज्ञापन

मंच पर माता सीता और भाई लक्ष्मण के आंसू, भाइयों का निश्छल प्रेम और हृदयस्पर्शी गीतों ने वातावरण को अयोध्या सा बना दिया। दर्शक बार-बार यही कहते दिखे कि भाई हो तो भरत जैसा। रामलीला का शुभारंभ रात आठ बजे भरत व कैकेयी संवाद से हुआ। इसके बाद वनगमन प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के संवादों और गीतों ने दर्शकों को त्रेतायुग की याद दिला दी।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री जसवंत सिंह माटा, सदस्य अश्वनी कुमार कोहली, प्रभाकर सेठ, राजेश कुमार अरोड़ा, रंजीत श्रीवास्तव, शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। -संवाद

रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed