फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eyes of 105 people examined at the camp; bicycles awarded to meritorious students

Lucknow News: शिविर में 105 लोगों की आंखों की जांच, मेधावियों को मिली साइकिल

Mon, 19 Oct 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eyes of 105 people examined at the camp; bicycles awarded to meritorious students
​​शिविर में पहुंचे लोग।
लखनऊ। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के 'आपका विधायक, आपके द्वार' अभियान के 188वें सप्ताह में रहीमनगर पड़ियाना के मजरा गोडवा में जनसुनवाई शिविर लगाया गया। इस दौरान जनसमस्याओं के 26 आवेदन प्राप्त हुए। ये आवेदन सड़क, नाली, विकलांग पेंशन, सोलर-स्ट्रीट लाइट, साइकिल, आर्थिक सहायता, लैपटॉप, बिजली विभाग, हैंडपंप, वृद्धावस्था पेंशन, आवास, खुला जिम, विधवा पेंशन, बरात घर, बाल सेवा योजना और खाटू श्याम के दर्शन से संबंधित थे।
विज्ञापन

इन सभी आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी लगा। इसमें 105 लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें से 92 जरूरतमंद लोगों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से चश्मे दिए गए। बच्चों और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के लिए पहल की गई और 194वें बॉयज यूथ क्लब का गठन हुआ। इस क्लब के बच्चों को क्रिकेट और वॉलीबॉल की किट प्रदान की गईं। बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए 135वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन बच्चियों को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की किट उपलब्ध कराई गईं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें दी गईं। इनमें छात्राएं मांशी, नैंसी, अंकिता और छात्र अंकुश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed