{"_id":"64c15b0213110e213209d5d4","slug":"eyes-filled-with-the-memory-of-the-martyrs-chest-widened-with-pride-raebareli-news-c-101-1-slko1031-1648-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीदों की याद में भर आई आंखें, गर्व से चौड़ा हो गया सीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीदों की याद में भर आई आंखें, गर्व से चौड़ा हो गया सीना
Wed, 26 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों की याद में सभी की आंखें भर आई। साथ ही जवानों की शहादत को याद करके सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कैप्टन अतुल्य दयाल, शौर्य चक्र प्राप्त एवं रिटायर कर्नल एवं बीआर कुशवाहा शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सभी ने कहा कि देशहित में किए गए जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पौधे भी रोपित किए। शाम को डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद स्मारक पूर्व सैनिकों ने भी जवानों को पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान सीओ सदर वंदना सिंह मौजूद रहीं।
वैश्य समाज रायबरेली की ओर से शहीद चौक पर 24 दीपक जलाकर कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अतुल गुप्ता, संदीप जैन, चंद्र प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एनसीसी कैडेटों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। कैडेटों ने देश-प्रेम से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विजेता कैडेटों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा। अंजलि, गुंजन, आरती, सुहानी, प्रिया, अजय, अमरीश, अभिषेक, शिवम, राहुल यादव ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय शूरवीरों के बलिदान की अमर गाथा है। इस मौके पर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, डॉ. विष्णुचंद्र श्रीवास्तव, राहुल चौरसिया मौजूद रहे।
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर रायबरेली में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह और स्कूल की गाइड्स छात्राएं अर्चिता सिंह, रितिका, अंशिका श्रीवास्तव और अंशिका यादव ने शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित किया। स्कूल प्रांगण में कारगिल जैसा वातावरण तैयार किया गया। अदिति, उन्नति, आस्था, जान्हवी, माधवी आदि छात्राओं को सैनिक और पाकिस्तानी घुसपैठियों के रूप में देखकर बच्चों के मन में देश-प्रेम एवं देश के प्रति समर्पण का भाव जाग्रत किया गया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह, दीपा जायसवाल, आराध्या मौजूद रहीं। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के रामराजी बालिका विद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार की कलाकृतिया बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर सिमरन सिंह, प्रतिभा यादव, सानिया बानो, रोहित कुमार जौहरी, प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता, अशोक कुमार, कामिनी मिश्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
डलमऊ। कारगिल के युद्व में जिले के लाल राजेंद्र यादव ने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उनके जज्बे और देश की खातिर दी गई बलिदानी को लोग आज भी अपने दिल में समेटे बैठे हुए हैं। उन्हें याद करते ही सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। डलमऊ क्षेत्र के पूरे मुतवल्ली गांव निवासी राजेंद्र यादव ने कारगिल में देश की खातिर लड़ते हुए शहीद हो गए थे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कैप्टन अतुल्य दयाल ने बताया कि शहीद जवान का परिवार इस बार बाहर था। इसलिए इस मौके पर परिवार के सदस्यों का सम्मान नहीं हो सका।