फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eye bank in sgpgi

लखनऊ: एसजीपीआई में कॉर्निया से जुड़ी बीमारियों का भी हो सकेगा इलाज, इस साल शुरू होगा नेत्र बैंक

Thu, 16 Feb 2023 12:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2023 12:30 PM IST
सार

एसजीपीजीआई को नेशनल मेडिकल कांउसिल की ओर से ऑप्थल्मोलॉजी में एमएस कोर्स की पढ़ाई के लिए मान्यता मिली है, जिससे नेत्र सर्जन तैयार हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यहां कॉर्निया प्रत्यारोपण बढ़ाने के लिए नेत्र बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
eye bank in sgpgi
पीजीआई - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसजीपीजीआई में इस साल नेत्र बैंक शुरू हो जाएगा। इससे यहां नेत्रदान, कॉर्निया प्रत्यारोपण के साथ इससे जुड़ी बीमारियों का इलाज भी हो सकेगा। अभी तक केजीएमयू में ही यह सुविधा है। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि नेत्र रोग विभाग में जल्द आई बैंक स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा काली पुतली, कॉर्निया संबंधित रोग, कॉर्निया ट्रांसप्लांट, काला मोतिया की लेजर व माक्रोइनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी को और आधुनिक बनाया जाएगा। आंख के ट्यूमर व कैंसर के मरीजों को इलाज मिलेगा।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई को नेशनल मेडिकल कांउसिल की ओर से ऑप्थल्मोलॉजी में एमएस कोर्स की पढ़ाई के लिए मान्यता मिली है, जिससे नेत्र सर्जन तैयार हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यहां कॉर्निया प्रत्यारोपण बढ़ाने के लिए नेत्र बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


पीडियाट्रिक सेंटर में सभी मर्ज का एक छत के नीचे इलाज
संस्थान में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक सेंटर भी बनना है। इसमें बच्चों की सभी बीमारियों का इलाज एक ही भवन में मिल सकेगा। साथ ही पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी की स्थापना भी की जाएगी। इससे बच्चों की रेटिना संबंधी बीमारी, भेंगापन, ऑप्टिक नर्व आदि बीमारियों का और बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed