{"_id":"5cecb7dfbdec22078775c71e","slug":"extortion-demanded-10-lakh-from-comedian-raju-srivastava-blackmail-police-arrested-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से मांगी 10 लाख की रंगदारी, खुद को सपा से जुड़ा बताने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से मांगी 10 लाख की रंगदारी, खुद को सपा से जुड़ा बताने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 May 2019 09:53 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 May 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने खुद को समाजवादी युवजन सभा का कार्यकर्ता बताने वाले राहुल सिंह पर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। राहुल अपने पास उनका एक वीडियो होने का दावा कर रहा था, जिसमें वह लखनऊ में किसी महिला संग नजर आ रहे हैं।
राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मूलत: कानपुर निवासी राजू श्रीवास्तव मुंबई के अंधेरी वेस्ट में न्यू लिंक रोड स्थित मेरीगोल्ड भवन में रहते हैं।
वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने बताया कि राहुल तीन माह से राजू को फोन कर परेशान कर रहा था। वीडियो वर्ष 2013 का बताया जा रहा है। बकौल राजू, पहले तो वह फोन करने वाले की बातों को मजाक में लेते रहे।
विज्ञापन
जब उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये मांगे तो उन्हें लगा कि मामला गंभीर है। पूछा तो राहुल ने बताया कि वीडियो वाली महिला का पति उसका परिचित है।

वीडियो कहां का है? महिला कौन है? इस बारे में उसने जानकारी नहीं दी। महिला के कई नाम बताए। परेशान होकर राजू ने डीजीपी ओपी सिंह से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया।
इसके बाद राहुल सिंह, मनीष और अज्ञात महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी देने, मानहानि और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। राजू ने राहुल से बातचीत की कई रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं।