फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   explosive found in behraich forest

राह चलते कुछ ऐसा दिखे तो रहे सावधान, हो सकता है धमाका

Sun, 09 Aug 2015 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिछिया (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला,बिछिया (बहराइच) Updated Sun, 09 Aug 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
explosive found in behraich forest

राह चलते कुछ संदिग्ध वस्तु मिले तो इसे हरगिज न छुएं और न छेड़ने की कोशिश करें। यूपी के एक जिले में ऐसा करने पर एक बच्चे की जान जाते बची।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज में तैनात वन वाचर का पुत्र शनिवार दोपहर जंगल में सूखी लकड़ियां बीनने पहुंचा। यहां एक धातुनुमा चीज मिलने पर जैसे ही उसने उसमें निकले तार जोड़े, तेज धमाका हो गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


विस्फोटक के डेटोनेटर होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन यह जंगल में कैसे पहुंचा, इस पर सवाल उठ रहे हैं। सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट गांव गेरुआ नदी के उस पार है। गांव से नेपाल की सीमा महज ढाई किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी साबिर कतर्नियाघाट रेंज में वन वाचर के पद पर तैनात है। उसका बेटा 15 वर्षीय शीबू शनिवार दोपहर जंगल के किनारे सूखी लकड़ियां बीनने निकला था। इसी दौरान झाड़ियों में उसे एक धातुनुमा चीज चमकती मिली। शीबू ने उसे उठा लिया।

शक्तिशाली था धमाका

explosive found in behraich forest

यह धातु 15 सेंटीमीटर लंबी गोल पाइप की तरह थी। धातु के एक सिरे पर दो तार निकले हुए थे। इन तारों को खेल-खेल में शीबू ने जोड़ दिया तभी तेज धमाका हुआ और शीबू का शरीर छर्रों से बिंध गया। लोग मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से झुलसा मिला।

गेरुआ नदी के तट पर कैंप कर रहे एसएसबी के जवानों को बुलाकर शीबू को बिछिया स्थित एक क्लीनिक पर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

क्लीनिक के डॉ. सत्तन ने बताया कि शीबू की जो हालत है, उससे लग रहा है कि धमाका काफी शक्तिशाली था। किशोर के शरीर में फंसे छर्रे ऑपरेशन से ही निकाले जा सकते हैं। सुजौली थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव ने कहा कि विस्फोटनुमा चीज को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed