फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Explosion in the breaker, power cut in minister's residence

Lucknow News: ब्रेकर में धमाका, मंत्री आवास की बिजली गुल

Tue, 27 May 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Explosion in the breaker, power cut in minister's residence
लखनऊ। गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित बैंक की पंच विहार कॉलोनी के बिजली कंट्रोल रूम में सोमवार दोपहर व शाम को ब्रेकर में धमाका से मंत्री आवास की बिजली गुल हो गई। मंत्री आवास सहित आसपास की एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन

एक्सईएन धीरज यादव के मुताबिक कॉलोनी में 200 केवीए का स्वतंत्र कनेक्शन है। इसके ब्रेकर में फाल्ट आया तो मंत्री आवास उपकेंद्र ठप हो गया और दोबारा 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन टूट गई। इससे करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को शाम पांच से छह बजे तक संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विपुलखंड चार, पांच, छह में सुबह से शाम तक बिजली संकट रहा। एसडीओ शुभम सिंह के मुताबिक तेज हवा से पेड़ की शाखाएं बार-बार 11 हजार वोल्ट के दयाल पैराडाइज फीडर पर गिरने से फाल्ट आया। संकट की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। राजभवन खंड में हजरतगंज के लक्ष्मी आइस फैक्ट्री फीडर के 11 केवी केबल में फाल्ट से शाम 5:30 से 6:45 बजे तक 500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति में बाधा आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed