फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Explosion in Behta: Accidents due to firecrackers have happened four times in the village in five years

बेहटा में धमाका : गांव में पांच वर्ष के दौरान चार बार हो चुके हैं पटाखों से हादसे

Mon, 01 Sep 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Explosion in Behta: Accidents due to firecrackers have happened four times in the village in five years
बेहटा में धमाका।
लखनऊ।
विज्ञापन

गुडंबा के बेहटा में रविवार सुबह हुआ भयावह हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ। बीते पांच वर्ष में इस गांव में छोटे-बड़े मिलाकर इस तरह के चार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद घरों में पटाखे बनाने का धंधा बंद नहीं हुआ।

बेहटा गांव में पटाखों में विस्फोट से जान गंवाने वाले आलम के घर से कुछ दूरी पर रामचंद्र का घर है। उन्होंने बताया कि इस रिहायशी इलाके में कई लोग काफी समय से घर में पटाखे बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में वर्ष 2020 से लेकर अब तक चार बार पटाखे के कारण घरों में विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले भी एक महिला की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं दिया ध्यान

ग्रामीण इदरीश ने बताया कि गांव में काफी समय से पटाखा बनाने का कारोबार हो रहा है। कई बार लोगाें ने शिकायत भी की, मगर न पुलिस और प्रशासन ने कुछ नहीं किया। हर समय लोगों को अपनी जान जाने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि आज दो लोगों की जान गई है। इसी तरह पटाखे बनते रहे तो और भी लोग हादसे के शिकार बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 20 घरों में बन रहे पटाखे

एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में एक-दो नहीं बल्कि 15 से 20 घरों में लोग चोरी छिपे पटाखे बनाने का कारोबार कर रहे हैं। विरोध करने पर ये लोग मिल जाते हैं और अभद्रता व गाली-गलौज करने लगते हैं। पहले चार बार हुए हादसों में दर्जन भर लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद किसी ने कोई सबक नहीं लिया। (संवाद)

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

बेहटा में धमाका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed