आप लेते हैं पैकेट का दूध तो इस खबर को जरूर पढ़ें, हो सकती है आपके काम की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डी की मजबूती के लिए विटामिन डी की अहम भूमिका है। रोजाना दो गिलास दूध पीना चाहिए। यह बातें रविवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गर्ग ने कहीं।
वह एओ-ट्रॉमा इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। डॉ. गर्ग ने कहा कि लोग रोजाना दूध पीते हैं। इसके बावजूद हड्डियां मजबूत नहीं हो रही हैं।
हल्की चोट लगने पर फ्रै क्चर हो जाता है। ऐसी परेशानी लेकर तमाम मरीज अस्पताल आ रहे हैं। 30 से 40 साल की उम्र के लोगों में भी यह समस्या देखने को मिल रही हैं।
खूब पकाने से जल जाते हैं पोषक तत्व
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग पैकेट के दूध को खूब पकाकर पी रहे हैं। नतीजतन दूध के पोषक तत्व जल जाते हैं। वहीं हड्डी की मजबूती के लिए सुबह की धूप भी जरूर लें। इसमें अल्ट्रावाइलेट किरणें नहीं होती हैं।
उन्होंने बताया कि उम्र ज्यादा होने पर दूध व धूप के अलावा दवाओं की जरूरत पड़ती है। उन्होंने जोड़ा कि घरों तक सीधे पहुंचने वाले गाय-भैंस के दूध को जरूर उबालना चाहिए, क्योंकि दूध निकालने और उसे लाने-ले जाने में कीटाणु आ सकते हैं। सबसे ज्यादा टीबी के बैक्टीरिया का खतरा रहता है। सुरक्षा के लिहाज से इस दूध को उबालना बेहतर है