फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Experts express concern over increasing head injuries

Lucknow News: सिर की बढ़ती चोटों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Sat, 21 Mar 2026 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Experts express concern over increasing head injuries
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पीजीआई के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग ने एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में विश्व हेड इंजरी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी (टीबीआई) के मरीजों और उनके देखभाल में पुनर्वास की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में टीबीआई से उबर चुके मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक और व्यवस्थित पुनर्वास से मरीजों की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार संभव है। इस दौरान चेस्ट फिजियोथेरेपी, फिजियोथेरेपी व व्यावसायिक थेरेपी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पोषण संबंधी सहायता और व्यावहारिक व भावनात्मक समस्याओं के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने शीघ्र हस्तक्षेप और बहु-विषयक उपचार की पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिद्धार्थ राय के संबोधन से हुई, जिन्होंने सिर की चोटों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। इंटरैक्टिव सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से सिर की चोट की रोकथाम, समय पर उपचार और समग्र पुनर्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed