फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expert of corporate sector will teach lucknow university students

लविवि: कॉरपोरेट सेक्टर के विशेषज्ञ लगाएंगे क्लास, एमबीए फाइनेंस व एकाउंटिंग में नया कोर्स बीओएस से पास

Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Expert of corporate sector will teach lucknow university students
Expert of corporate sector will teach lucknow university students
लखनऊ। मांग को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय का कॉमर्स डिपार्टमेंट नए सत्र से एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग का कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसमें शिक्षकों के साथ कॉरपोरेट सेक्टर के विशेषज्ञ भी क्लास लेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय पहले से लुंबा और आईएमएस में एमबीए इन मार्केटिंग, एमबीए इन फाइनेंस, एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए इन एचआर की पढ़ाई करा रहा है। इसमें हर साल अच्छी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। इसी क्रम में कॉमर्स विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सत्र 2021-22 से एमबीए इन फाइनेंस एंड अकाउंटिंग का कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। संकाय स्तर से इसे पास कराकर एकेडमिक काउंसिल से एप्रूव कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस होगा। इसमें 40 सीट पर प्रवेश होगा। दो साल के इस कोर्स की फीस लगभग 40 हजार रुपये सालाना होगी। इस पर मुहर फाइनेंस कमेटी में लगेगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार ने बताया कि सिलेबस इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार बनाया गया है, ताकि इसे करने के बाद विद्यार्थियों का प्लेसमेंट आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed