{"_id":"5de2cb348ebc3e54fe1254f8","slug":"expelled-leaders-will-run-a-campaign-to-save-congress-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बचाओ अभियान चलाएंगे पार्टी से निकाले गए नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बचाओ अभियान चलाएंगे पार्टी से निकाले गए नेता
Sun, 01 Dec 2019 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
अभियान की तैयारी...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों के दौरान विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित किए गए कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को बैठक कर कांग्रेस को बचाने के लिए अभियान चलाने का एलान किया। बागी नेताओंने इस क्रम में आंचलिक स्तर पर विचार मंथन के आयोजन का फैसला किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें उपस्थित नेताओं ने आगरा, बरेली, हाथरस व बाराबंकी में कांग्रेसियों का निष्कासन किए जाने की निंदा की। कहा गया कि कुछ बाहरी तत्व नेतृत्व को गुमराह कर प्रदेश से कांग्रेस को मिटाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में कहा गया कि ऐसे लोगों के इरादों को उजागर किया जाएगा और उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चौधरी ने बताया कि बैठक में पूर्व गृह मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक जगदीश चंद्रा, खालिद गौरी, भूधर नारायण मिश्र, माधव प्रसाद, नेक चंद्र पांडेय, हाफिज व मोहम्मद उमर के अलावा पूर्व अध्यक्ष स्वंय प्रकाश गोस्वामी सहित अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन