फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   expected ministers in uttar pradesh government

ये हो सकते हैं यूपी सरकार के मंत्री, आप भी जानें इनके बारे में

Sun, 19 Mar 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
 expected ministers in uttar pradesh government
संभाव‌ित मंत्री
शनिवार 18 मार्च को यूपी के मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद सबकी नजरें 19 को होने वाले शपथग्रहण समारोह पर होंगी। मुख्यमंत्री के बाद कौन होंगे सरकार के मंत्री, इस सस्पेंस से भी पर्दा हटेगा।
विज्ञापन


लालबत्ती पाने की चाहत में भाजपा ही नहीं, बल्कि उसके सहयोगी अपना दल और भारतीय समाज पार्टी से जीते विधायक भी आस लगाए हुए हैं। माना जा रहा है क‌ि मंत्रिमंडल में अति पिछड़ी जातियों मौर्य, पासी, लोध व अन्य जातियों के विधायक ज्यादा जगह पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, कायस्थ, जाट जाति के विधायक भी मंत्री बनाए जाएंगे। दलित वर्ग में जाटव विधायक के साथ कोरी, वाल्मिकि जाति से भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे हैं कुछ दावेदार जिन्हें सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है...

मौर्या को म‌िल सकती है लालबत्ती

 expected ministers in uttar pradesh government
स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्या
बीएसपी से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से चौथी बार जीत मिली है। मौर्या बसपा सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं और पिछड़ी जात‌ि से हैं। 

रीता बहुगुणा जोशी
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी भी मंत्री पद की प्रबल दावेदार हैं। रीता ने लखनऊ कैंट से मुलायम स‌िंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को हराकर बीजेपी में अपना जलवा कायम किया है।

गरिमा सिंह
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जीत का परचम लहराने वाली गरिमा सिंह ने सपा के मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि को करारी मात दी है। गारिमा संजय सिंह की पहली पत्नी हैं और उनकी दूसरी पत्नी अमीता भी इस चुनावी मुकाबले में थीं। गरिमा ने उनको चौथे नंबर पर पहुंचा दिया।

मह‌िलाओं की होगी दावेदारी

 expected ministers in uttar pradesh government
रानी पक्षालिका सिंह
रानी पक्षालिका सिंह
मुलायम स‌िंह के प्रत्याशियों की लिस्ट में जगह बनाने वाली रानी पक्षालिका सिंह ने पत‌ि अरिदमन सिंह के साथ भाजपा ज्वाइन की थी और बाह सीट से बाजी मारी। पक्षालिका के पत‌ि अरिदमन सिंह तीन बार‌ विधायक और मंत्री रह चुके हैं।

गुलाब देवी
संभल के चंदौसी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गुलाब देवी ने सपा प्रत्याशी लक्ष्मी गौतम को करारी हार दी है। वह कल्याण सिंह सरकार में राज्यमंत्री रह चुकी हैं और दलित बिरादरी से आती हैं।

रजनी तिवारी
बसपा से बगावत के बाद रजनी तिवारी भाजपा में शामिल हुईं और पार्टी की उम्मीद पर खरी उतरीं। हरदोई की शाहाबाद सीट से वह दूसरी बार विजयी रहीं।

अर्चना पांडेय
कन्नौज की छिबराम सीट से विधायक बनी अर्चना पांडेय पूर्व मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की बेटी हैं। वह पहली बार विधायक बनीं है। 

 expected ministers in uttar pradesh government
हृदय नारायण दीक्ष‌ित
हृदयनारायण दीक्षित
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व भगवंत नगर से जीते हृदय नारायण दीक्षित को मंत्रिपरिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा यह भी है कि उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष किसी और को बनाकर दीक्षित को संसदीय कार्यमंत्री का दायित्व देकर सदन संभालने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अलका राय
मुख्तार के बड़े भाई सिगबतुल्ला अंसारी को हराकर जीती दिवंगत कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय को भी मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

कृष्णा पासवान
फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बनी कृष्णा पासवान पासी बिरादरी से हैं। तेज तर्रार छवि वाली कृष्णा पासवान का सरकार में मंत्री बनने की संभावना है।

 

इनका भी मंत्री बनना तय

 expected ministers in uttar pradesh government
sangeet som - फोटो : अमर उजाला
सतीश महाना
कानपुर की महाराजपुर से चुने गए सतीश महाना को अमित शाह का करीबी माना जाता है। महाना का अनुभव, कार्य और जात‌ि को देखते हुए उन्हें लाल बत्ती म‌िलना लगभग तय है।

संगीत सोम
 विधायक संगीत सोम सरधना सीट से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। वह राजपूत जाति से आते हैं और इस बार उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

इनकी दावेदारी भी प्रबल

 expected ministers in uttar pradesh government
bjp - फोटो : अमर उजाला
सूर्य प्रताप शाही, धर्मपाल सिंह, सुरेश खन्ना, राधा मोहन अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, फागू चौहान, सुरेश राणा, ओमप्रकाश राजभर, आरके वर्मा, अपना दल, नीलरतन सिंह, रामचंद्र, मुकुट बिहारी वर्मा, रमापति शास्त्री, बहोरन लाल मौर्या, विक्रम सिंह, बाला प्रसाद अवस्थी, उपेन्द्र तिवारी, चेतन चौहान, रामसरन वर्मा, दीनानाथ भास्कर, सत्य प्रकाश अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा, श्री राम चौहान, बलदेव सिंह, नोएडा से विधायक चुने गए पंकज सिंह, पूर्व एमएलसी स्वतंत्रदेव सिंह, जफ्फरनगर से जीते अवतार सिंह भड़ाना, मथुरा से जीते श्रीकांत शर्मा, बाराबंकी से जीते बैजनाथ रावत, प्रदेश महामंत्री विद्याशंकर सोनकर, लखनऊ से आशुतोष टंडन और सरोजनी नगर से विधायक बनीं स्वाति सिंह के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed