{"_id":"66578b7d635a82ad83013376","slug":"exit-polls-in-2019-on-loksabha-seats-of-awadh-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exit Polls: जानें, 2019 में अवध की सीटों पर क्या था एग्जिट पोल का अनुमान, किन सीटों पर परिणाम ने चौंकाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exit Polls: जानें, 2019 में अवध की सीटों पर क्या था एग्जिट पोल का अनुमान, किन सीटों पर परिणाम ने चौंकाया था
Thu, 30 May 2024 01:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 May 2024 01:40 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छह चरणों का मतदान हो चुका है। अब सातवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी। इसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। जानें, आखिर 2019 के चुनाव में यूपी में क्या थे एग्जिट पोल के आंकड़े और अवध की किन सीटों पर परिणाम ने हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक छह चरणों का मतदान हो चुका है। सांतवें व अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। इसके बाद से ही एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। 4 जून को परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आइए जानें, 2019 के लोकसभा चुनाव में अवध की इन सीटों पर क्या परिणाम रहे और अनुमान कहां-कहां गलत साबित हुए।
विज्ञापन
2019 के चुनाव में यूपी में सपा-बसपा व रालोद गठबंधन कर भाजपा को चुनौती दे रहे थे। ऐसे में पूरे देश की नजर यूपी पर थीं और अनुमान लगाया जा रहा था कि गठबंधन यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगा लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने प्रदेश में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि एग्जिट पोल में गठबंधन को कई सर्वे एजेंसियों ने 20 से लेकर 45 सीटें तक दी थी पर जब परिणाम आए तो कागजों पर भारी माना जाने वाला गठबंधन 15 सीटों पर सिमट गया। बसपा ने 10 तो सपा ने पांच लोकसभा सीटें जीती थीं। जानें, अवध की अन्य सीटों पर क्या रहे थे परिणाम:
विज्ञापन
लखनऊ लोकसभा सीट: भाजपा का गढ़ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत कही जाने वाले सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने कुल पड़े वोटों का 56 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त किया था।
विज्ञापन
मोहनलालगंज लोकसभा सीट: मोहनलालगंज संसदीय सीट पर मोदी लहर पर सवार भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने बसपा प्रत्याशी सीएल वर्मा को सीधे मुकाबले में 90229 मतों से पराजित कर दिया। हालांकि, उनकी जीत का अंतर 2014 के मुकाबले 55000 कम रहा।
अंबेडकरनगर लोकसभा सीट: अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी रितेश पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा को पराजित करते हुए जीत दर्ज की थी। उन्हें एकतरफा मुकाबले में 96 हजार वोटों के अंतर से जीत मिली। रितेश पांडेय 2024 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हैं।
फैजाबाद लोकसभा सीट: फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने लगातार करीब 65477 वोटों से जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आनंदसेन यादव रहे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे।
अमेठी लोकसभा सीट: अवध क्षेत्र की हाईप्रोफाइल अमेठी सीट खासा चर्चा में थी यहां पर सभी को हैरान करते हुए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को करीब 55120 वोटों से पराजित कर इतिहास रच दिया।
बाराबंकी लोकसभा सीट: बाराबंकी लोकसभा सीट पर भी 2019 में भाजपा का जादू चला और यहां भाजपा के प्रत्याशी उपेंद्र रावत ने गठबंधन के प्रत्याशी रामसागर रावत को एक लाख 10 हजार वोटों से पराजित कर दिया। कांग्रेस के उम्मीदवार तनुज पुनिया तीसरे नंबर पर रहे। हालांकि, इस बार विवादों में फंसने के कारण उनका टिकट काट दिया गया।
बहराइच लोकसभा सीट: बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 128752 वोटों से पराजित कर दिया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
श्रावस्ती लोकसभा सीट: श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को 5320 वोटों से पराजित किया था।
कैसरगंज लोकसभा सीट: गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करणभूषण को प्रत्याशी बनाया गया है। 2019 के चुनाव में इस सीट पर बृजभूषण ने ढाई लाख मतों से भी ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं, गोंडा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को 165482 मतों से पराजित किया।
रायबरेली लोकसभा सीट: रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार 178 मतों से शिकस्त दी। हालांकि, इस बार सोनिया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने फिर से दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट: सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने कांटे के संघर्ष में गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू को 13859 मतों से पराजित कर दिया। इस बार फिर से मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।
एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल
Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।
सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।