Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Existing bookings, now-costlier materials, protecting profit margins during the wedding season is a challenge

Lucknow News: पुरानी बुकिंग, अब महंगा सामान, सहालग में मुनाफा बचाना मुश्किल

Thu, 12 Nov 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Existing bookings, now-costlier materials, protecting profit margins during the wedding season is a challenge
टेंट हाउस की सजावट।
लखनऊ। सहालग में शादियों की रौनक बढ़ने वाली है लेकिन इस बार सजावट का खर्च कारोबारियों की चिंता बढ़ा रहा है। टेंट और डेकोरेशन में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों की कीमतों में पिछले तीन-चार महीने में भारी उछाल आया है। सामान्य कपड़ा 22 रुपये से बढ़कर 38 से 40 रुपये मीटर और वेलवेट कपड़ा 160 रुपये से बढ़कर 320 से 340 रुपये मीटर तक पहुंच गया है। इससे सजावट की लागत लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

20 नवंबर से 10 दिसंबर तक सहालग है। कारोबारियों के मुताबिक, 24 से 30 नवंबर के बीच रोजाना करीब चार हजार शादियां होने का अनुमान है। शहर में करीब 1500 कैटरर्स, 2000 डेकोरेटर्स, 1000 लाइटिंग कारोबारी और 500 से अधिक फूल कारोबारी इस कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी परेशानी पुरानी बुकिंग है। ज्यादातर शादी समारोहों के पैकेज तीन से चार महीने पहले तय हो चुके हैं। उस समय कपड़ों और सजावट के सामान की कीमतें कम थीं। अब बढ़ी कीमतों पर सामान खरीदना पड़ रहा है, जबकि ग्राहकों से पुरानी दरों पर ही भुगतान मिलेगा। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है। वहीं, नई बुकिंग में बढ़ी कीमतों को शामिल किया जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में शादी करने वाले परिवारों के बजट पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा खत्म होने से बढ़े दाम
सूरत में कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों से जानकारी मिली है कि धागा बनाने का काम एक कंपनी को दिए जाने से प्रतिस्पर्धा खत्म हुई है। इसका असर कपड़ों की कीमतों पर पड़ा है। पहले से बुकिंग लेने वाले कारोबारियों को तय दरों पर ही काम करना पड़ेगा। - विजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन

मेरे पास करीब 25 बुकिंग पहले की हैं। वेलवेट और दूसरे सजावटी कपड़ों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। लाइटिंग और डेकोरेशन के सामान के साथ मजदूरी का खर्च भी बढ़ा है। पहले तय पैकेज में काम करने से मुनाफा खत्म होने की आशंका है। - अमन तलवार, टेंट कारोबारी, डालीगंज

टेंट हाउस की सजावट।

टेंट हाउस की सजावट।

टेंट हाउस की सजावट।

टेंट हाउस की सजावट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed