बुद्ध पूर्णिमा आज, पूर्व संध्या पर हुआ दीपदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाएगी।
त्रिविध पावनी 2558वीं बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को समन्वय सेवा संस्थान की ओर से परिवर्तन चौक स्थित बुद्ध स्थली पार्क में 1100 दीपों का दीपदान किया गया।
बौद्ध भिक्षुओं समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने दीपदान कर भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ही गीता पल्ली के तुलसी उद्यान में दो दिवसीय सत्संग समारोह की शुरुआत हुई।
बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव समिति के भिक्षु सुमन रत्न ने बताया कि सुबह 8 बजे से सामूहिक बुद्ध पूजा, शीलग्रहण आयोजन होंगे। भिक्षु संघ को भोजन दान के बाद बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी।
शाम 4 बजे हजरतगंज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा से रिसालदार पार्क बुद्ध विहार पार्क तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। लाल कुआं के बुद्ध विहार रिसालदार पार्क में धम्म देशना एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
धम्मदेशनां के बाद यहां शाम 7 बजे नाटक बुद्धं शरणं गच्छामि का मंचन होगा। रात 8 बजे धम्म देशना के बाद देर रात तक कार्यक्रम चलेंगे।
बंथरन बुद्ध महोत्सव के तहत स्टेशन रोड हरौनी के बौद्ध केंद्र पर तमाम आयोजन दोपहर 12 बजे से होंगे।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ और भारतीय बौद्ध समिति की ओर से रिसालदार पार्क बुद्ध विहार में ‘आधुनिक युग में बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता’ पर विशेषज्ञ वक्ता चर्चा करेंगे।