{"_id":"27688547cb69bc29c748109a98dabb45","slug":"exhibition-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हैंगिंग थॉट’ में सजी122 कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हैंगिंग थॉट’ में सजी122 कृतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन के पहले दिन मौसम ने भले ही रंगत न दिखाई हो, लेकिन राजधानी में
विज्ञापन
जुटे देशभर के कलाकारों की कृतियों ने फाल्गुनी छंटा जरूर बिखेर दी है।
प्रकृति और संवेदनाओं का ये गुलदस्ता सजा है अलीगंज के क्षेत्रीय ललित कला अकादमी में शनिवार से शुरू हुई ग्रुप प्रदर्शनी ‘हैंगिंग थॉट’ में, जिसमें देशभर के 59 कलाकारों की 122 कृतियां लगी है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के डीजीपी रिजवान अहमद ने किया। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक चलेगी। सबसे ज्यादा कृतियां कोलकाता के 15 कलाकारों की हैं जबकि प्रदेश के 12 कलाकारों के अलावा मुंबई, राजस्थान, मप्र के कलाकारों की कृतियां ने पहले ही दिन शौकीनों को अपनी ओर खींचा।
दिल्ली के 7 कलाकारों की कृतियां भी प्रदर्शनी में लगी हैं। एक्रेलिक ऑन कैनवास, पेपर शीट, वाटर कलर, ऑयल, स्कल्पचर, फोटाग्राफी विद्याओं में सजी कृतियों को एक हॉल में जगह न मिल पाने के चलते दो हॉलों में लगाया गया।
पहले दिन प्रदर्शनी देखने पहुंचे अतिथियों में महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला भी रहे।
कृतियों में पूजा राज की ‘ब्राइड और बर्डन’, राजर्षि अधिकारी की ‘ब्रोकन मैप’, श्वेता पांडे की ‘घाट’, एसपी वर्मा की ‘शैडो’, प्रशांत सरकार की ‘कुबेर’, सुब्रिता की ‘आप’ खूब सराही जा रही है।