Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exclusively breastfeed your baby for six months

Lucknow News: छह महीने तक बच्चे को केवल स्तनपान कराएं

Fri, 12 Sep 2025 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Exclusively breastfeed your baby for six months
लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में बृहस्पतिवार को स्तनपान कक्ष (नर्सिंग यूनिट) का उद्घाटन मंडलायुक्त के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने कहा, छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराएं। यह स्तनपान कक्ष उपयोगी साबित होगा। अस्पताल में जो महिलाएं आती हैं या वार्ड में रहती हैं, उन्हें अब स्तनपान कराने में कोई झिझक नहीं होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में लखनऊ लेडीज सर्कल 84 व लखनऊ राउंड टेबल 136 की पहल पर लेडीज सर्कल इंडिया के प्रोजेक्ट ''आयुष्मा’ के तहत यह स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सलमान ने कहा कि जन्म के एक घंटे के अंदर नवजात को स्तनपान शुरू कर देना चाहिए। मां का पहला दूध (कोलस्ट्रम) जरूर दें। यह बच्चे का पहला टीका होता है। किसी कारण से बच्चा स्तनपान नहीं कर पा रहा तो दूध निकालकर कटोरी-चम्मच से पिलाएं। छह माह तक बच्चे को ऊपर का कुछ भी न दें। छह महीने बच्चे को मां के दूध के साथ अर्द्धठोस आहार देना शुरू करें। लखनऊ लेडीज सर्कल 84 की चेयरलेडी आरुषि पांडेय ने कहा, यह कक्ष महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगा। लखनऊ राउंड टेबल 136 के चेयरमैन सिद्धार्थ सक्सेना ने कहा, यह कक्ष महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed