फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   excitement IPL peak last league match between Lucknow Bangalore tomorrow

IPL 2025: लखनऊ व बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, 27 मई को खेला जाएगा आईपीएल का आखिरी लीग मुकाबला

Mon, 26 May 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 May 2025 03:58 PM IST
सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार शाम को लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया।

विज्ञापन
excitement IPL peak last league match between Lucknow Bangalore tomorrow
लखनऊ में अभ्यास के दौरान विराट कोहली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों ने 25 मई को पसीना बहाया। शाम के सत्र में चले अभ्यास सत्र के दौरान सबकी नजरें दिग्गज विराट कोहली पर रहीं, जिन्होंने नेट्स पर लंबे शाॅट जमाकर लखनऊ के गेंदबाजों को संदेश दे दिया है कि उनसे बचना मुश्किल होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम में शामिल यूपी के भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल का पेस अटैक लखनऊ के बल्लेबाजों को संकट में डाल सकता है। दोनों गेंदबाजों ने इकाना स्टेडियम में पहले भी खेला है। ऐसे में वे यहां के विकेट से परिचित है और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कार्यालय कराया गया खाली; जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ सुपरजायंट्स के सहायक कोच और पुराने साथी विजय दहिया ने भी सत्र के दौरान कोहली से बातचीत की। लखनऊ के सभी खिलाड़ियों से अभ्यास किया। टीम प्रबंधन को मिचेल मार्श से खास उम्मीद होगी, जिन्होंने गुजरात के खिलाफ पिछले मुकाबले में शानदार शतक जमाया था। इसके अलावा निकोलस पूरन की फॉर्म वापसी भी बेंगलुरु के गेंदबाजों को परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, CM बोले- राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें शिक्षक

इसके अलावा एडन मार्करम भी शानदार फार्म में है। आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ टीम प्रबंधन की नजरें कप्तान ऋषभ पंत पर रहेंगी कि वे सत्र के आखिरी लीग मुकाबले में बल्ले से कमाल दिखा पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed