{"_id":"66fe914f3dabd041f10c9d2f","slug":"examination-form-released-in-national-college-last-date-is-24th-october-lucknow-news-c-13-1-lko1020-899598-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेशनल कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जारी, 24 अक्तूबर अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेशनल कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जारी, 24 अक्तूबर अंतिम तिथि
Thu, 03 Oct 2024 06:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में एक तिहाई कोर्स पूरा हो गया है। इसके साथ ही यहां सत्र 2024-25 के लिए सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भी जारी कर दिया है। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट npgc.in पर जाकर 24 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में तेजी से शिक्षण कार्य जारी है। हमारा प्रयास कि समय से परीक्षा करवाकर परिणाम जारी कर दिया जाए। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू करवाने की संभावित तिथि 24 नवंबर तय की गई है। जबकि सभी परीक्षाएं 25 दिसंबर तक संपन्न करवा ली जाएंगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म जारी हो चुका है। सभी पाठ्यक्रमों के मिड टर्म एग्जाम पहले ही कराए जा चुके हैं। अब जबकि कोर्स अपने अंतिम चरण में है, नवंबर के पहले सप्ताह में रिवीजन भी शुरू करवा दिया जाएगा।
लविवि में अभी मिड टर्म भी नहीं
नेशनल पीजी कॉलेज ने जहां मिड टर्म परीक्षा संपन्न कर परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। वहीं लखनऊ विवि में अभी कक्षाएं शुरू हुए ही चंद सप्ताह हुए हैं। ऐसे में कब मिड टर्म होंगे और कब परीक्षा इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। हालांकि एकेडमिक कलेंडर के हिसाब से दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए। इसी तरह संबद्ध कॉलेजों में भी यही स्थिति है।