फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exam schedule for seven PG subjects released

Lucknow News: पीजी के सात विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी

Thu, 26 Dec 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Exam schedule for seven PG subjects released
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंतर्गत परास्नातक कोर्स के सात विषयों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। इसके अलावा बीपीएड और योगा डिप्लोमा का कार्यक्रम भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा विभाग की ओर जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, एमए व एमएससी स्टैटिक्स पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 23 जनवरी तक और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से 24 तक होंगी। एमए व एमएससी योगा की परीक्षाएं 13 से 25 जनवरी तक और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 से 24 जनवरी तक होंगी। एमए एमएससी बायोस्टैटिक्स की परीक्षाएं 13 से 23 जनवरी तक और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 24 जनवरी के बीच होंगी।
विज्ञापन


इसी तरह एमए एमएससी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 25 के बीच कराई जाएंगी। एमए उर्दू पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 25 जनवरी के बीच और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 27 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। एमए जियोग्राफी की परीक्षाएं 21 से 29 जनवरी और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 24 जनवरी के बीच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी बायोकेमिस्ट्री पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से 29 जनवरी और तीसरे सेमेस्टर की 13 से 24 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। इसके साथ ही जारी किए गए पीजी डिप्लोमा योगा की परीक्षाएं 16 से 25 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। वहीं बीपीएड की परीक्षाएं 3 से 11 जनवरी के बीच कराई जाएंगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed