फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exam of final year courses from 29 july

लविवि : फाइनल ईयर की परीक्षाएं 29 जुलाई, अन्य की 8 अगस्त से

Wed, 13 Jul 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Exam of final year courses from 29 july
लखनऊ विवि में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 29 जुलाई से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल ईयर की परीक्षाएं 29 जुलाई और अन्य की 08 अगस्त से प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन

छात्रों के कोर्स न पूरा होने की शिकायत और विरोध के बाद विवि प्रशासन ने परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। साथ ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विवि प्रशासन ने डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलते ही सेमेस्टर परीक्षाएं 18 जुलाई से प्रस्तावित की थीं।
इसके अगले दिन ही छात्रों ने कोर्स न पूरा होने का मुद्दा उठाया और परीक्षाएं आयोजित करने का विरोध किया। इसे लेकर ट्विटर पर व्यापक अभियान भी चलाया। इस क्रम में विवि प्रशासन ने अपना परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। इसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 जुलाई से 17 अगस्त तक सुबह 09 से 10.30 बजे तक और बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 08 अगस्त से 24 अगस्त तक दोपहर 02 से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी छठे सेमेस्टर (बीए छठे सेमेस्टर स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 29 जुलाई से 30 अगस्त तक सुबह 09 से 10.30 बजे तक और बीएससी चौथे सेमेस्टर (बीए चौथे सेमेस्टर स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 10 अगस्त से 31 अगस्त तक दोपहर 02 से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में बीए छठे सेमेस्टर (स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) की परीक्षाएं 29 जुलाई से 06 सितंबर तक सुबह 09 से 10.30 बजे तक और बीए चौथे सेमेस्टर (स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) की परीक्षाएं 10 अगस्त से 03 सितंबर तक दोपहर 02 से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed