फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex mla of bjp and bsp joined samajwadi party

BJP-BSP के पूर्व विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले-कभी योगी जी को भी कहो 'लड़का'

Thu, 11 Jan 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
ex mla of bjp and bsp joined samajwadi party
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

भाजपा के दो और बसपा के एक पूर्व विधायक ने आज सपा का हाथ थाम लिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी को सपा में ज्वॉइन कराया। 

विज्ञापन


सपा ज्वॉइन करने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व विधायक शम्‍भू चौधरी और नंद किशोर मिश्रा, वहीं बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्द‌ीकी शामिल हैं। इसके अलावा तहसीन सिद्दीकी जो कि बसपा से पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, ने भी सपा का दामन थाम लिया। इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी सपा का रुख किया है।
विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‌कि हम राजनैतिक ही नहीं प्रोफेशनल लोगों का भी समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हैं। हम इसके लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वयं को 'लड़का' कहे जाने पर मीडिया पर प्रहार करते हुए कहा कि कभी योगी जी को भी 'लड़का' कह कर देखिए। पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उन खबरों पर आई है, जिनमें उन्हें और राहुल गांधी को 'लड़का' कहकर संबोधित किया गया है।

यूपी की कानून व्यवस्‍था पर बोलते हुए कहा कि, लोगों को पीटा जा रहा है और पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। प्रदेश की दयनीय हालत को देखते हुए ही शायद नए डीजीपी अभी ज्वॉइन नहीं कर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में हुई मौतों पर दस लाख रुपए मुआवजे की मांग की।

राम के नाम पर सीएम योगी पर निशाना

ex mla of bjp and bsp joined samajwadi party
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
रंगों की राजनीति पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रंग बदलने से खुशहाली नहीं आएगी। ये रंगों के जरिए ये ध्यान भटकाना चाहते हैं। शौचालयों का रंग बदलकर भाजपा ने भगवान का अपमान किया है। सीएम योगी के एक बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं किसी संत मुख्यमंत्री से ये उम्मीद नहीं कर सकता था कि वह कहें कि भगवान राम भटक रहे हैं। एक्सप्रेस-वे पर टोल लगाने को लेकर भी अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे न बनाने वाले टोल लगाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed