{"_id":"5bf130edbdec2269774f172b","slug":"ex-mla-declare-fit-in-medical-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर हमले के आरोपी पूर्व विधायक को डॉक्टरों ने बताया फिट, अब जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार पर हमले के आरोपी पूर्व विधायक को डॉक्टरों ने बताया फिट, अब जाएंगे जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक को ले जाती एंबुलेंस
नानपारा में तहसीलदार और सीओ पर हमले में नामजद भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद जिला अस्पाताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद बहराइच पुलिस उन्हें लेकर वापस रवाना हो गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि शनिवार को बहराइच पुलिस ने पूर्व विधायक को नानपारा में तहसीलदास और सीओ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। तहसीलदार नानपारा मधुसूदन आर्या की पिटाई के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा में हंगामा व सीओ पर हमले के मामले में भी उनको पुलिस ने नामजद किया है। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने पूर्व विधायक की हालत को गंभीर बताते हुए देर रात लखनऊ रेफर कर दिया था। जिसके बाद देर रात उन्हें लखनऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन